एएसपी ने फरसगांव थाने का किया निरीक्षण,अच्छे कार्यो की प्रसंसा कर कानून व्यवस्था के दिए टीप्स

भरत भारद्वाज

फरसगांव – कोंडागाँव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी आर पोर्ते के द्वारा 02 सितंबर शनिवार को फरसगांव थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। एएसपी पोर्ते के थाने पहुंचने पर पुलिस जवानों ने उन्हें सलामी दिया गया । जिसके बाद निरीक्षण करते हुए पुलिस के जवानों के हालचाल जानकर अपराध सम्बन्धी चर्चा की गई । निरीक्षण में अच्छे कार्यो के लिए पुलिस के जवानों की प्रसंसा करते हुए कानून व्यवस्था के टिप्स दिए । साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव सम्बन्धी आवयश्क जानकारी भी बताया गया ।

इस दौरान पुलिस एसडीओपी अनिल कुमार विश्वकर्मा, थाना प्रभारी विजय कुमार वर्मा,एसआई सौरव उपाध्याय,रुकमणी मण्डवी,पीताम्बर कठार, राजीव गोटा, प्रजापति सहित थाने के सभी पुलिस के जवान उपस्तिथ थे ।

Express MPCG