जोबा NH-30 में दो बाईकों के बीच हुई भीषण टक्कर, हादसे में दुधमुहा बच्चा सहित चार लोग हुए घायल, एक की हालत नाजुक

फागु यादव


कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जोबा NH30 में आज दोपहर दो बाईकों के बीच आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई। मिली जानकारी अनुसार इस हादसे में एक मासूम सहित चार लोग घायल हो गए है। वहीं एक बाइक चालक को गंभीर चोट लगी है जिसकी हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही हैं। आपको बता दें जोबा कोंडागांव जिले का दुर्घटना जन्य क्षेत्र माना जाता है जहां तेज रफ्तार वाहन अक्सर दुर्घटना का शिकार हो जाते है। आज हुए सड़क हादसे में एक दंपति और उनका दूधमुहा बच्चा भी घायल हो गया है। वहीं अन्य बाइक चालक की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है जिसे स्थानीय लोगो ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया है। आपको बता दें यह हादसा जोबा सेठिया होटल के पास की बताई जा रही है।

Express MPCG