फागु यादव
आम आदमी पार्टी के कोंडागाव इकाई द्वारा विधान सभा क्षेत्र कोंडागाव के अन्तर्गत ब्लॉक माकड़ी के ग्राम सिवनी में मुख्य अतिथि *जिलाध्यक्ष शंकरलाल नेताम* को ग्राम सिवनी के ग्रामीण एवं कार्यकर्ता बैंड बाजा के साथ और फुलमाला पहनाकर स्वागत किया। आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष शंकरलाल नेताम ने फुटबॉल मैच का शुभारंभ किया। जिसमें मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष बलदेव कुंजाम, पिलासिंग पोयाम, संतोष बघेल, राजेश कोर्राम, धनुरजय पोयाम,दसो राम पोयाम गोविंद बघेल एवम अन्य कार्यकर्ता और आसपास क्षेत्र के सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे|
*शंकरलाल नेताम ने कहा* खेल स्वास्थ्य के लिए लाभधायक है और बस्तर के खिलाड़ियों में जोश और ऊर्जा की कमी नहीं। यहां अच्छी नियत वाली सरकार की कमी है। हमारे बस्तर के खिलाड़ियों को ध्यान नहीं दे पाती इसलिए यहां के खिलाड़ी आगे खेल नहीं पाते। हमारे बस्तर में खिलाड़ियों की कमी नहीं है। हमारी सरकार बनने पर यहाँ मिनी स्टेडियम बनाने की गारंटी देता हूं। यहां के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को राज्य ,राष्ट्रीय, स्तर तक खेलने का मौका मिलेगा|
