फागु यादव
कोंडागांव जिले में रोजगार मेले के नाम पर जिले के युवतियों के साथ एक बड़ा ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले पर 1 सितंबर को पीड़ित आदिवासी युवतियों से मिली जानकारी अनुसार कोंडागांव जिले में 17 अगस्त को लाइवलीहुड कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन किया गया था जिसमें जिले के दर्जनों युवतियों को सिक्योरिटी गार्ड की पद पर चयनित किया गया वही युवतियों का कहना है कि हैदराबाद में इन युवतियों को सिक्योरिटी गार्ड में नियुक्ति हेतु 7250 रूपये मांगे गए बदले में उन्हें सिक्योरिटी गार्ड की जगह ब्लूटूथ कंपनी में जबरन काम करने के लिए कहा जा रहा था। वही उनका कहना है कि उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया गया है। जिसकी शिकायत उन्होंने कोंडागांव थाने में की तथा कोंडागांव कलेक्टर को मामले पर कार्यवाही हेतु ज्ञापन भी दिया गया है।
