भरत भारद्वाज
फरसगांव – 31 अगस्त की मध्य रात्रीय लगभग 3 बजे पूर्वी बोरगाँव के सरपंच महेश कोर्राम पिता बुधराम कोर्राम की लंजोड़ा के पास सड़क दीर्घटना में मौत हो गई । साथ ही उनके साथ बाइक में बैठा एक अन्य युवक कैलाश नेताम गम्भीर रूप से घायल हो गया है । बताया जा रहा है कि सरपंच महेश कोर्राम और कैलाश नेताम बाइक में सवार होकर कोंडागाँव से फरसगांव आने के दौरान नेशनल हाइवे 30 लंजोड़ा के पास खड़ी ट्रक के पीछे टकरा गए । इस दुर्घटना में सरपँच की मौके पर ही मौत हो गई और कैलाश गंभीर रुप से घायल ही गया,घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है । घटना के बाद ट्रक भी मौके से फरार हो गया । फिलहाल पुलिस वाहन की खोजबीन कर घटना की जांच कर रही है ।
