कोंडागांव जिले के पूर्व कलेक्टर नीलकंठ टेकाम करेंगे भाजपा प्रवेश, भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर द्वारा दिलाई जाएगी भाजपा की सदस्यता

फागु यादव


छत्तीसगढ़ के एक और IAS अपनी नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखने जा रहे है। आपको बता दे कोंडागांव जिले के पूर्व कलेक्टर नीलकंठ टेकाम आज भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश लेने वाले हैं। जिसे लेकर कोंडागांव जिले के केशकाल ब्लॉक में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भव्य आयोजन किया गया है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तर के दिग्गज नेता शामिल होंगे। मिली जानकारी अनुसार इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी व मंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले है। वहीं इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर द्वारा पूर्व IAS नीलकंठ टेकाम को भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पूर्व IAS नीलकंठ टेकाम केशकाल विधानसभा क्षेत्र से आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा के प्रत्याशी के रूप में शामिल हो सकते हैं। आपको बता दे कार्यक्रम को लेकर भाजपा की ओर से केशकाल के प्रियदर्शनी स्टेडियम में संपूर्ण तैयारी कर ली गई है।

Express MPCG