आगामी विधानसभा की चुनावी तैयारी हेतु भारतीय जनता पार्टी कांकेर विधानसभा की बैठक आज भाजपा कार्यलय कमल सदन कांकेर में ओडिसा के विधायक भबानी भोई द्वारा ली गई

 

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर। चुनाव तैयारियों का जायजा लेने व जीत का मंत्र बताने आये ओडिसा के विधायक भबानी भोई ने विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि चुनाव से महीनों पहले 21 प्रत्याशियों की घोषणा कर भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशी को घर-घर पहुंच लोगो से समर्थन मांगने और लोगो की समस्या जानने का पर्याप्त समय दिया है । 21 विधानसभा में से कांकेर विधानसभा भी उनमें शामिल है जहाँ प्रत्याशी की घोषणा हो चुकी है । अब हम सब को मिलकर हर हाल में इस विधानसभा में कमल खिलाना है । छग की जनता राज्य की कांग्रेस सरकार से त्रस्त हो चुकी है । रोज इनके नेताओ और सरकार के करीबी अधिकारियों पर ईडी, आयकर के छापे पड़ रहे है । इससे जनता भी समझ रही है कि कांग्रेस सरकार सिर्फ भ्रष्टाचार करने के लिये ही सत्ता में आती है । हमे जन-जन तक पहुंच कर मोदी सरकार की योजनाओं को बताना है । बूथ के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच हम उनका समर्थन मांगे यही प्रयास होना चाहिए।
भोई ने कांकेर विधानसभा की जनता से किसान परिवार के बेटे आशाराम को भारी बहुमत से वोट देकर जिताने की अपील की है ।
पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले ने कहा कि भाजपा से कोई व्यक्ति चुनाव नही लड़ता बल्कि संगठन चुनाव लड़ता है । भाजपा ने इस बार गावँ के एक गरीब किसान को विधानसभा में गरीबो की आवाज उठाने हेतु प्रत्याशी बनाया है इसलिये कांकेर विधानसभा की जनता को भी अपनी आवाज बनाने हेतु भाजपा प्रत्याशी आशाराम को भरपूर वोट देकर जीताना है ।
इस बैठक में राजीव लोचन सिंह, तारा ठाकुर, निर्मला नेताम, देवेंद्र भाऊ, सुषमा गंजीर, राजा देवनानी, डॉ देवेंद्र साहू, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, दीपक खटवानी, नारायण पोटाई, यशवंत सुरोजिया, पंचू नायक, मुकेश संचेती, मोती राम नाग, टेकेश्वर जैन, अरुण कौशिक, गिरधर यादव, ईश्वर कावड़े, लोकेश्वर सेन, ताकेश साहू, प्रकाश निषाद, विजय साहू, डॉ ईश्वर सिन्हा, राजेन्द्र गौर, कोमल नेवला, दीपांशु जैन, दशरथ साहू, द्वारका साहू, बलराम साहू, जतिन अठभेया, उमाशंकर जैन आदि उपस्थित रहे ।