फागु यादव
कोंडागांव पुलिस को चोरी के मामले में आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसका खुलासा पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर दी है। आपको बता दे कोंडागांव जिले में लगातार जिओ टावरो में लगे बैटरी की चोरी की वारदात की सूचना कोंडागांव पुलिस को मिल रही थी। वही प्रार्थी द्वारा 27 एवं 28 जुलाई को माकड़ी व कुम्हरपारा में कुल 11 बैटरी अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिस पर कोंडागांव पुलिस द्वारा अपराध दर्ज करते हुए अज्ञात चोरों की पता तलाश की जा रही थी। वहीं मुखबिर की सूचना पर कोंडागांव पुलिस को नगर के सरगीपाल पारा में देवांगन राइस मिल के पास दो संदिग्ध स्कॉर्पियो की जानकारी मिली। जिसकी जांच कार्यवाही के दौरान सरगीपाल निवासी दिनेश देवांगन उर्फ़ दद्दू के घर से चोरी की 32 बैटररियां बरामद की गई। इस मामले पर कोंडागांव पुलिस ने दिनेश देवांगन उर्फ़ दद्दू सहित 7 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाही के दौरान सभी आरोपियों के द्वारा बैटरी चोरी के मामले पर अपना अपराध कबूल कर लिया गया है। आपको बता दे कोंडागांव पुलिस ने सरगीपाल निवासी दिनेश देवांगन उर्फ़ दद्दू के साथ उत्तर प्रदेश के सात अन्य आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया है। जिनके पास रखे दो स्कॉर्पियो वाहन की भी जप्ति की गई। मिली जानकारी अनुसार जप्त की गई संपत्ति की कीमत लगभग 58 लाख रुपए आंकी गई है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक प्रहलाद यादव, उप निरीक्षक अखिलेश धीवर, सहायक उपनिरीक्षक लोकेश्वर नाग, प्रधान आरक्षक नरेंद्र देहरी, विमला माला, आर संतोष कोड़ोपी, बीजू यादव व थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
