कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 83 से चुनाव लड़ने मंत्री मोहन मरकाम ने कांग्रेस भवन पहुंचकर भरा फार्म

फागु यादव


कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन मोहन मरकाम ने 2023 विधानसभा चुनाव हेतु कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 83 से चुनाव लड़ने पार्टी प्रक्रिया अनुसार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारत देवागन व शहर कांग्रेस अध्यक्ष तरुण गोलछा के समक्ष कांग्रेस भवन कोंडागांव पहुंच फॉर्म जमा किया है। इस दौरान उन्होंने कहा की आज मैंने भी पार्टी के घोषित नियम अनुसार फॉर्म जमा किया है। टिकट जिसे भी मिले हम कांग्रेस पार्टी की मजबूती व पुनः छत्तीसगढ़ में सरकार स्थापित करने अब की बार 75 पार के स्लोगन को साबित करते हुए मजबूती के साथ काग्रेस को विजय बनाएंगे।