छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन की कोंडागांव में अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, जिले में चरमराई स्वास्थ्य सुविधाएं छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन के द्वारा पांच सूत्रीय मांगों को लेकर नगर में रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन

फागु यादव

छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन जिला इकाई कोंडागांव ने वेतन विसंगति सहित अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 21 अगस्त से अनिश्चितकालिन हड़ताल शुरू कर दिया है। इसमें मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर उप स्वास्थ्य केंद्र की सभी डॉक्टर, नर्स एवं RHO स्वास्थ्य सेवाओ को छोड़ हड़ताल में चले गए हैं। वही आज 22 अगस्त को हड़ताल के दूसरे दिन जिले के स्वास्थ्य कर्मी एवम अधिकारियों ने उग्र आंदोलन करते हुए नगर में रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन के जिला संयोजक द्रुपतराव सेठिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य फेडरेशन, स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत चिकित्सकों,नर्सेज एवं RHO की लंबित मांगों को लेकर संघर्षरत है। बार बार आवेदन निवेदन के बाद भी शासन-प्रशासन से कोई कार्यवाही नहीं होने पर फेडरेशन आर-पार की लड़ाई के लिए मजबूर हो गया है।