दीपक विश्वकर्मा

मनेंद्रगढ़। नवगठित जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव की नियुक्ति हो गई है। काफी लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष के रूप में अशोक श्रीवास्तव पर जिम्मेदारी सौंपी है। जिला अध्यक्ष बनते ही अशोक श्रीवास्तव ने पहली नियुक्ति जारी की और नए जिले के जिला प्रवक्ता एवं कार्यालय प्रभारी के रूप में सौरव मिश्रा को नियुक्त किया है। स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यकारिणी कमेटी गठित होने तक सौरव मिश्रा इस जिम्मेदारी का निर्वहन करते रहेंगे।
ज्ञात हो कि सौरव मिश्रा इसके पूर्व अविभाजित जिला कांग्रेस कोरिया से पूरे प्रदेश में सबसे कम उम्र के जिला प्रवक्ता बने थे। इसके साथ ही सौरव को युवा कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे जवाहर बाल मंच के जिला समन्वयक कोरिया के साथ-साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ के ब्लॉक प्रवक्ता, असंगठित कामगार के ब्लॉक अध्यक्ष सहित छात्र जीवन में बंसल कॉलेज भोपाल मध्य प्रदेश के कॉलेज अध्यक्ष के रूप में काम करने का अनुभव है। वो छात्र जीवन से अब तक पिछले 10 सालो से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय है।
