दीपक विश्वकर्मा
मनेन्द्रगढ़। राम मंदिर मनेंद्रगढ़ में बुधवार 23 अगस्त को संत शिरोमणि श्री गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती पर भव्य आयोजन होगा। इसके लिये समिति के सदस्यों द्वारा एक आवश्यक बैठक कर आगामी कार्यक्रम के संबंध में व्यापक चर्चा की गई।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया की बुधवार23 अगस्त को
दोपहर 3.00 बजे से मंदिर परिसर में संगीतमय सुन्दकांड होगा। इसके बाद शाम 5.00 बजे से श्री रामचरित मानस पर व्याख्यान, शाम 6.30 बजे आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जायेगा। तुलसी मानस प्रतिष्ठान के सदस्यों ने आमजनों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
