कलेक्टर के निर्देशों का केशकाल नगर में नही हो रहा पालन, बस स्टेण्ड व सडको पर घूम रहे हैं आवारा मवेशी

भरत भारद्वाज

कोंडागाँव – कोंडागाँव कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा नगरीय निकाय क्षेत्रों में रोका छेका अभियान के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग एवं महत्वपूर्ण स्थलों से लावारिस रूप से घूम रहे पशुओं को सड़कों से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखने एवं पशुपालकों पर पशुओं को लापरवाही पूर्वक छोड़ने के लिए अर्थदंड लगाने के निर्देश दिये गए हैं । लेकिन केशकाल नगर में कलेक्टर के निर्देशों का पालन नही हो रहा हैं । केशकाल बस स्टैंड और राष्ट्रीय राजमार्ग में पशुओं का मेला लगा हुआ है जिससे यातायात भी प्रभावित हो रही है साथ ही दुर्घटना होने की भी संभावनाएं बनी रहती है । लेकिन अब तक इस ओर केशकाल के किसी भी जिम्म्मेदार अधिकारियों का ध्यान नही है, वही लोगो मे चर्चा का विषय बना हुआ है कि कलेक्टर के निर्देशों का पालन नही किया जा रहा है ।

Express MPCG