मणिनाग्रेंद्र सिंह फाउंडेशन प्रथम वार्षिक साधारण सम्मेलन का आयोजन

नरसिंहपुर मध्यप्रदेश

आशीष कुमार दुबे

गोटेगांव विगत दिवस स्थानीय सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय में मणिनाग्रेंद्र सिंह फाउंडेशन प्रथम वार्षिक साधारण सम्मेलन का आयोजन केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । कार्यक्रम में फाउंडेशन की गतिविधियां एवं आगे की कार्ययोजनाओं की पर चर्चा हुई मणिनाग्रेंद्र सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि हम सभी का धन्यवाद देते हैं कि एक साथ बैठकर भावनात्मक विचारों को रखा यदि कोई व्यवस्था लंबे समय तक चलानी है उसे ऊंचाई तक ले जाना है तो कुछ लोग आगे आए अपने दायित्वों का ठीक तरीके से निर्वहन करें जैसे मैं उस समय आगे आया मेरे आगें आने का कारण यहीं था कि मैं दिशा निर्देश देने के साथ ही टीम को आगे बढ़ा सकें। । फाउंडेशन में दानदाता सुनील कुमार नेमा एवं उनके मित्र गण साथियों द्वारा1100000 रुपए, जालम सिंह पटेल ₹90000,राव हेमराज सिंह 91000,आरती सतीश पटेल ₹90000, पूजा राजू राजपूत 91000 रुपए, पंकज चौकसे 90000 रुपए, , आदित्य पटेल 90000 रुपए, शक्ति सिंह राजपूत90000, ज्ञान बर्डिया 80000 रुपए, सरदार सिंह पटेल ₹50000, गीतानंद पेट्रोलियम 51000, विमलेश जारोलिया 41000, अवधेश राजपूत 41000, सचिन पाठक ने ₹5000 मणिनाग्रेंद्र सिंह फाउंडेशन में जमा किए।

*शीघ्र होगा सैनिक स्कूल निर्माण कार्य शुरू*

मणीनगेन्द्र सिंह फाउंडेशन को मुलाम सिंह पटेल, श्रीमती याशोदाबाई, जालम सिंह पटेल के द्वारा 10 एकड़ जमीन सैनिक स्कूल का निर्माण हेतु दान दी। उनकी इस दानवीरता पर मणीनगेन्द्र फाउंडेशन परिवार ने आभार व्यक्त किया। सैनिक स्कूल के लिए प्राप्त जमीन की रजिस्ट्री, डायवर्शन, नक्शा प्लानिगं, रक्षा मंत्रालय द्वारा स्वीकृति मांगी गई साथ ही रोड, वांऊडरी आदि के लिए जमीन के लेवल के लिए कार्य प्रगति पर है।

*फाउंडेशन के अभी तक का सफर.*
♦️13 मई 23 शोक सभा के अवसर पर फ्री हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन।
♦️30 एवं 31 मई को नर्मदा जी के उद्गम स्थल अमरकंटक में सफाई अभियान का आयोजन।
♦️4 जून से 10 जून- जूनियर कबड्डी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन।
♦️21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डॉ. दाजी का उद्धवोधन।
♦️28 एवं 29 जून में दमोह में फ्री हेल्थ चेक अप कैम्प का आयोजन ।
♦️25 एवं 26 जुलाई में करेली में बाढ़ राहत कैम्प।
♦️27 एवं 28 जुलाई में दमोह जिला में बाढ़ राहत कैम्प।
♦️ 10 अगस्त 23 को गोटेगांव में आंखों का चेक अप कैम्प।

*फाउंडेशन के अनवरत कार्य..*
♦️31 अगस्त कजलिया में श्रीदेव ठाकुर बाबा मंदिर में पूजन एवं को विशाल भंडारा।
♦️25 से 28 दिसंबर में कब्बडी टूर्नामेंट का आयोजन।
♦️28 दिसंबर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन।

Express MPCG