कोंडागांव नेशनल हाईवे 30 बसस्टैंड चौक के पास दो बाइको की हुई जोरदार टक्कर, हादसे में लाइवलीहुड कॉलेज का कर्मचारी व सरगीपाल पारा का एक युवक हुआ घायल

फागू यादव

कोंडागांव मुख्यालय के बस स्टैंड चौक में आज दोपहर दो बाइको के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चालक एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों की मदद से 108 की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बता दे इस हादसे में उमरगांव निवासी कूपचंद पटेल पिता बनसिंह पटेल उम्र 47 वर्ष गंभीर रूप से घायल हुए है। बताया जा रहा है पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक से खूबचंद पटेल की बाइक की टक्कर हुई थी। इस हादसे में अन्य बाइक चालक सरगीपाल निवासी प्रमोद मरकाम पिता प्रेम मरकाम उम्र 18 वर्ष भी घायल हुआ है। फिलहाल दोनों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। वही बताया जा है घायल कूपचंद पटेल मुख्यालय के लाइवलीहुड कॉलेज में पियून के रूप में कार्यरत है।