फागु यादव
कोंडागांव जिले के विकासखंड माकड़ी अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल एरला में दसवीं में 80 व कक्षा नवमी में 63 छात्र छात्राएं अध्यनरत है जिसमें केवल एक मात्र प्रभारी प्राचार्य पदस्थ है। बताया जा रहा है विद्यालय में शिक्षकों के अभाव में अध्ययन कार्य काफी प्रभावित हो रहा है। जिसे लेकर छात्र-छात्राएं एवं उनके पालक काफी चिंतित है। 17 अगस्त को मिली जानकारी अनुसार ग्राम एरला के सैकड़ों ग्रामीणों ने एरला हाई स्कूल हेतु शिक्षक की मांग जिला प्रशासन से की है। वहीं उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि 7 दिनों के अंदर शिक्षक की नियुक्ति नहीं हुई तो विद्यालय में ताला बंदी कर दी जाएंगी। तथा समस्त ग्रामवासी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे। इस मामले में संयुक्त कलेक्टर मनोज कोसरिया ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि जल्द इस पर कार्यवाही की जाएगी।
