चरण दास महंत का हुआ जोरदार स्वागत। जिला प्रवक्ता सौरव मिश्रा ने किया शक्ति प्रदर्शन। नगरीय निकाय चुनाव लड़ने की संभावना।

दिपक विश्वकर्मा

मनेंद्रगढ़। नगर पालिका द्वारा विकसित शहर के वॉर्ड क्रमांक 20 में स्थित स्वर्गीय बिसाहू दास महंत वाटिका में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत के प्रतिमा के अनावरण में पहुंचे छत्तीसगढ विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत का स्वागत जिला प्रवक्ता सौरव मिश्रा के नेतृत्व में युवाओं ने किया।
इस स्वागत को आने वाले नगरीय निकाय के चुनावों में शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है क्योंकि जिला प्रवक्ता सौरव मिश्रा वॉर्ड क्र 20 के निवासी है और ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि पार्षद के चुनाव में वो यहां से दावेदारी पेश कर सकते है।

Express MPCG