
दीपक विश्वकर्मा
जनकपुर। वंदना शिशु शिक्षा निकेतन इंग्लिश हाई स्कूल जनकपुर में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय में प्रातः उपस्थित सभी शिक्षकों के साथ बच्चों द्वारा ध्वजारोहण, स्काउट गाइड की परेड, प्रभात फेरी कर जयस्तंभ जनकपुर में ध्वजारोहण में शामिल हुए । बच्चों द्वारा विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम, डांस, गाने, स्वतंत्रता दिवस पर भाषण, ड्रामा कर स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया।
विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशेष रूप से विकासखंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण शर्मा ने अपनी उपस्थिति दी साथ ही बच्चों के अभिभावकों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया।
