फागू यादव

कोंडागांव जिले के बायनार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रेंगागोंदी में एक ग्रामीण की निर्मम हत्या की गई है। वहीं शव के ऊपर एक पर्चा भी पाया गया है। पर्चे के अनुसार रेंगागोंदी के गौरपारा निवासी धर्म दास बघेल को पुलिस की मुखबिरी करने के आरोप पर हत्या करना बताया जा रहा है। वहीं इस मामले में में कोंडागांव जिले के मर्दापाल एसडीओपी सतीश भार्गव मामले की जांच कर रहे है। आपको बता दे बयानार एरिया कमेटी माओवादी के पर्चे के अनुसार ग्रामीण धर्म दास बघेल को माओवादियों ने 2013,14 में पुलिस के साथ मिली भगत को लेकर समझाइश दी गई थी। इसके बावजूद उनके द्वारा मुखबिरी नेटवर्क कायम करना एवम युवाओं को डीआरजी में भर्ती करवाना जैसे मामले बताया जा रहा है।
