
योगेंद्र सिंह बैस
अभिषेक कुमार झा पिता स्व० कन्हैया लाल झा जाति ब्राम्हण उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम बिहारी पोस्ट नरौछधाम थाना जाले जिला दरभंगा बिहार… उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र सिंह मीणा के दिशा-निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विकास कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना नगरनार सीमा से लगे हुये उड़ीसा प्रांत से होने वाले अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन को रोकने तथा प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में थाना नगरनार के थाना प्रभारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार मीणा (प्रशिक्षु भा.पु.से) के नेतृत्व में थाना नगरनार से कार्यवाही हेतु टीम गठित किया गया। पतासाजी दौरान जरिये मुखबीर सुचना मिला कि उड़ीसा से जगदलपुर की ओर आ रही गुप्ता ट्रेवल्स की यात्री बस में एक संदिग्ध व्यक्ति सवार है जो अपने पास रखे बैग में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर उड़ीसा प्रांत से जगदलपुर की ओर गुप्ता ट्रेवल्स की यात्री बस में आ रहे है कि सुचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो का दिया गया जिस पर तत्काल टीम द्वारा ग्राम धनपुंजी फारेस्ट नाका एनएच 63 मेन रोड के पास गुप्ता ट्रेवल्स की यात्री बस को रोककर बस को चेक किया गया जिसमें मुखबीर के बताये हुलिया के एक संदेही को पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम अभिषेक कुमार झा पिता स्व० कन्हैया लाल झा जाति ब्राम्हण उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम बिहारी पोस्ट नरौछधाम थाना जाले जिला दरभंगा बिहार का रहने वाला बताया। जिनके पास रखे बैग को चेक करने पर 5.400 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 54000 / रु. नगदी रकम 800 / रूपये को बरामद कर जप्त किया गया। उक्त आरोपी के विरूद्ध थाना नगरनार में एन.डी.पी.एस. एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है। कार्यवाही में प्र0आर0 155 अहिलेश नाग, प्र0आर0 424 श्याम चन्द्राकर, आर0 872 तीरिथराम फेकर. सहा0आर0 5140 विरेन्द्र ठाकुर, सैनिक 37 जगन्नाथ नाग का विशेष योगदान रहा है।
