यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

आरोपी नयामुंडा तिरंगा चौक के हैं रहने वाले।
वृन्दावन कॉलोनी हाईवे चैनल के पास का हैं घटना । आरोपी के कब्जे से चोरी गये एक नग लोहे का नाली जाली किमती 5,000/- रू. को किया गया
जप्त मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया
गिरफ्तार हुए आरोपी का नाम
संतोष बाघ पिता मानसिंग बाघ उम्र 27 वर्ष जाति माहरा निवासी नयामुंडा तिरंगा चौक, जगदलपुर जिला बस्तर (छ.ग.)
उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर
पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा हैं। इसी तारतम्य मे
मुखबीर सूचना के आधार पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा
के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सिंह
(भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट के नेतृत्व में बोधघाट पुलिस टीम द्वारा चोरी के प्रकरण में एक
आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
प्रार्थी लकी प्रसाद गुप्ता के घर के पास रोड नाली में लगाया गया लोहे के जाली को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट थाना बोधघाट में दर्ज कराया गया, थाना बोधघाट पुलिस द्वारा सूचना मिलने उपरान्त त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल में लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार पर संदेहियों का पहचान कर मेमोरण्डम लिया गया, उक्त आरोपी संतोष बाघ द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया तथा चोरी की गई लोहे के जाली किमती 5,000/- को आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया। उपरोक्त आरोपी के विरूद्ध थाना बोधघाट में 379,34 भा.द.वि. के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में माननीय न्यायालय भेजा गया।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी 1. निरीक्षक दिलबाग सिंह, थाना प्रभारी बोधघाट,होरी लाल नाविक प्रआर चोवादास गेंदले
आरक्षक प्रकाश नायक
