दीपक विश्वकर्मा

बैकुंठपुर थाना के नवागत थाना प्रभारी उप निरीक्षक कन्हैया सिंह जो थाना पहुंचकर थाना प्रभारी का कार्य भार सम्हाल लिए है,
बैकुंठपुर थाने मे बतौर थाना प्रभारी रही निरीक्षक स्वेता मौर्य जो प्रभार सौपकर कार्य मुक्त हो गई है, गौरतलब हो कि तत्कालीन थाना प्रभारी रही टी आई स्वेता मौर्य जिनका तबादला सतना जिले के लिए हो गया है, अब उप निरीक्षक कन्हैया सिंह सम्हालेंगे बैकुंठपुर थाना कि कमान,
बैकुंठपुर थाना प्रभारी का पदभार सम्हालने के उपरान्त मीडिया से बातचीत करते हुए थाना प्रभारी कन्हैया सिंह ने बताया कि… बैकुंठपुर क्षेत्र मे क़ानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे, इसके लिए प्रयासरत रहेंगे, इसके साथ ही पीड़ित लोगो कि शिकायत, उनकी परेशानी व समस्याओ के समाधान का भरसक प्रयास किया जाएगा,
थाना प्रभारी ने स्पष्ट शब्दों मे कहा कि… चाहे नशे के कारोबारी हो, अपराधी हो य क्षेत्र मे माहौल खराब करने वाले लोग हो, उनके ऊपर कठोर कानूनी कार्यवाई कि जाएगी,
बैकुंठपुर क्षेत्र कि जनता से उन्होंने अपील करते हुए कहा कि.. कोई भी क़ानूनी समस्या हो, कोई परेशान कर रहा हो, गुंडा मवाली हो य क्षेत्र मे कोई भी आपराधिक गतिविधि मे शामिल हो तो इसकी जानकारी थाना प्रभारी बैकुंठपुर को दें, मामले मे त्वरित एक्शन लिया जाएगा l
