यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
दिनांक 06.07.2023 को प्रार्थी ने थाना में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरी नाबालिग लड़की जिसका जन्म तिथि 27.07.2005 है जो अभी 17 वर्ष 11 माह 10 दिन है जो दिनांक 04.07.2023 को सुबह लगभग 09:00 बजे आईटीआई जा रही हूं बोलकर घर से निकली थी जो घर वापस नहीं आयी बिना बताये कहीं चली गयी है जिस पर थाना अंतागढ़ में अपराध क्र. 36/2023 धारा 363 भादवि कायम कर आरोपी की पतासाजी हेतु भानुप्रतापपुर, कोरर, चारामा टीम रवाना किया गया था। जो दिनांक 01.08.2023 के नाबालिक अपहृता को आरोपी कार्तिक कुमार कोरेटी पिता सुखराम कोरेटी उम्र 25 वर्ष साकिन कनेचुर थाना कोरर जिला कांकेर के कब्जे से सीएचसी भानुप्रतापपुर के पास से बरामद कर दस्तयाब किया गया। जिसे सायबर सेल के तकनीकी साधनों के प्रयोग से पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। जिसमें सायबर सेल परिवेक्षण अधिकारी डीएसपी अविनाश ठाकुर, प्रधान आर. 126 मनीराम भोई व आर.951 शैलेन्द्र साहु स्टाफ का सहयोग रहा है। आरोपी कार्तिक कुमार कोरेटी पिता श्री सुखराम कोरेटी उम्र 25 वर्ष साकिन कनेचुर थाना कोरर जिला कांकेर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने से अपराध कबुल करने पर प्रकरण में धारा 363, 376, 376 (2) (6) भादवि., 4, 6 पाक्सो एक्ट जोड़कर दिनांक 02.08.2023 को गिरफ्तार कर आरोपी को माननीय न्यायालय भानुप्रतापपुर पेश किया जाता है।
