अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा विक्रय करने के लिये रखा गया था जप्त आरोपी को गीदम रोड में ग्राहक का इंतजार करते हुए किया गया गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

दिनांक 29.07.2023 को मुखबीर सूचना के आधार प्रमतेश बैनर्जी पिता स्व. नित्यानंद बैनर्जी को गीदम रोड वन विद्यालय के सामने अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा विक्रय करने के लिये ग्राहक का इंतजार करते हुए दबिश देकर पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 10:200 कि.ग्रा. किमती 1,02,000/- रू. विवो कंपनी का एक नग मोबाईल जिसका नंबर 9981469226 लगा हुआ किमती 10,000/- रू. को जप्त करते हुए मौके में विधिवत आरोपी प्रमतेश बैनर्जी को गिरफ्तार किया गया। थाना बोधघाट में धारा 20 (ख) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध कायम कर न्यायिक रिमाण्ड में उक्त आरोपी को न्यायालय भेजा गया।

जप्त संपत्ति आरोपी से मादक पदार्थ गांजा 10.200 कि.ग्रा. किमती 1,02,000/- रू. तथा विवो कंपनी का एक नग मोबाईल जिसका नंबर 9981469226 लगा हुआ किमती 10,000/- रू. जुमला किमती 1,12,000 /- रूपये को जप्त किया गया।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी…निरीक्षक दिलबाग सिंह, थाना प्रभारी दोघघाट,. उनि होरीलाल नाविक, उनि अमित सिदार, प्रमोद ठाकुर
प्रधान आरक्षक :- पवन श्रीवास्तव, लवन पानीग्राही ।
आरक्षक :– भूपेन्द्र नेताम, युवराज, रवि सरदार