यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
9 मार्च 2023 को पहली बार फागुन मंडई में देवी-देवताओं के विदाई कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की थी कि डंकिनी नदी पर रिवर फ्रंट बनाया जाएगा। डंकनी नदी का सौंदर्यीकरण होने से दंतेश्वरी मंदिर के दर्शन के लिए दूरदराज आने वाले इसका आनंद ले सकेंगे।
दंतेवाड़ा में मंदिर परिसर के आस-पास और रिवर फ्रंट पर काम किया जा रहा है। पहले फेस में रिवर फ्रंट और माता दंतेश्वरी मंदिर के प्रवेश द्वार से लेकर मंदिर तक और उसके आस-पास के जगहों को योजना के अनुसार मुर्तरूप देने की कोशिश की जा रही है।
रिवर फ्रंट और वर्तमान प्रवेश द्वार के नवीन विकास कार्य को लेकर रायपुर के आर्किटेक्ट और एनआईटी के प्राध्यापकों की टीम का सहयोग लिया जा रहा है। पूरा प्रोजेक्ट तैयार है इसके पहले फेस को हर हाल में 30 सितंबर तक पूरा करने की कोशिश की जा रही है।
