पोटाकेबिन में कार्यरत चपरासी के पति निकला आरोपी सुकमा पुलिस की बड़ी कार्यवाही मासुम बच्ची के साथ किया दुष्कर्म आरोपी को किया गया गिरफतार


यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

सुकमा जिले के थाना ऐर्राबोर क्षेत्र के अंतर्गत कन्या आवासीय विद्यालय पोटाकेबिन में अध्ययनरत बालिका के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा दुष्कर्म किए जाने के सूचना पर दिनांक 24 जुलाई को थाना ऐर्राबोर के द्वारा अपराध संख्या 09/2023, धारा 456,363,376,(क)(ख),324भादवी,4,5,(ड)6 पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता एवं संदेवनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के द्वारा तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंटा के नेतृत्व में 08 सदस्य जांच दल का गठन किया गया जांच में लगभग 60,70 से व्यक्तियों से पूछताछ कर के मोबाईल टावर डम्प के विशलेषण एवं घटनास्थल व घटना के परिस्थितियों का विशलेषण के आधार पर आरोपी मांडवी हिड़मा उर्फ राजू उम्र40 वर्ष निवासी ऐरोबोर के विरोध साक्ष्य पाए जाने पर और पीड़ित बच्ची के द्वारा पहचाने जाने पर गिरफ्तार किया गया जांच के दौरान यह तथय सिद्ध हो जाने पर कन्या आवासीय विद्यालय के अधिक्षिका हिना उर्म 36 वर्ष हाल में हुए घटना को पोटाकेबिन ऐरोबोर के द्वारा उक्त अपराधी घटना की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारी एवं कार्यालय तथा पुलिस को उचित समय पर जानकारी नहीं दिए जाने पर उस आधीक्षिका हिना पर प्रकरण के धारा 376(च) भादवी व धारा 21 पाक्सो एक्ट जोड़कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया साथ ही न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।।

Express MPCG