
यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
सुकमा जिले के एरार्बोर पोटा केबिन में पढ़ने वाली नाबालिक छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में भाजपा ने जांच टीम का गठन किया हैं.. और मामले को लेकर 5 सदस्य टीम एरार्बोर जाकर जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा जाएगा…वंही इस मामले को लेकर पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने बड़ा आरोप लगाया है.. और कहा है कि जो आरोपी अज्ञात है वह मंत्री का खासम खास हैं ..ऐसे में उसे बचाने की कोशिश में लोग लगे हुए है… लेकिन लगातार आदिवासी बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले आ रहे हैं.. उसको लेकर भाजपा अब चुप नहीं रहेगी ..क्योंकि मंत्री का इलाका होने की वजह से यह और भी शर्मसार हो जाता है.. आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसी घटना सामने आ रही है ..इस पूरे मामले को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने 5 सदस्य जांच टीम का गठन किया है और यह सभी जाकर जांच करेंगे ..और अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को दिया जाएगा..इस जांच टीम में पूर्व मंत्री लता उसेंडी, रंजना साहू ,सावित्री राजपूत,ओजस्वी मंडावी और सुधीर पांडे शामिल है ..यह सभी जल्द जाकर पीड़ित परिवारों का बयान लेंगे और रिपोर्ट भाजपा अध्यक्ष को सौंपेंगे।
