यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
पहाड़ा वाली माँ भुनेश्वरी सिद्ध पीठ में रामेश्वर भोलेनाथ का कावड़ यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाला गया।सारँगपाल से प्रारम्भ होकर शहर के मध्य से होते हुए मंदिर पहुंचे।मंदिर की पुजारी माँ अन्नू साध्वी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुजन मनोकामना लेकर कावड़ में जल लेकर भगवान भोलेनाथ के गानों में थिरकते हुए भोलेनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया।माँ अन्नू साध्वी के द्वारा भी कावड़ लेकर अपने भक्तजनों के साथ मंदिर आई और पूरे विश्व के जनकल्याण हेतु जलाभिषेक किया और प्रार्थना की।सभी श्रद्धालुजन ने प्रसाद ग्रहण किया।भुनेश्वरी मंदिर भक्त मंडल,कान्हा,भुवनेश्वर जैन,मोंटू,प्रदीप साहू,प्रशांत,राकेश बिछिया और पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
