भानुप्रतापपुर
रिपुदमन सिंह बैस
दिनांक 21 जुलाई 2023 दिन शुक्रवार को ग्राम पंचायत नारायणपुर अंतर्गत बसंत नगर निवासी श्रीमती पुष्प लता साहू पति सौरभ साहू के घर में घुसे कोबरा सांप ने दाहिने पैर में तीसरे उंगली पर डस लिया।
इस घटना के पश्चात श्रीमती पुष्प लता साहू को उपचार हेतु समय 9:30 रात्रि में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानूप्रतापपुर अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी रत चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आकांक्षा दरियों के द्वारा नियमानुसार आवश्यक उपचार करते हुए एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन दिया गया था, एवं बेहतर उपचार हेतु उच्च संस्थान में रेफर किया गया। परिजनों द्वारा रेफर का कारण पूछे जाने पर चिकित्सक द्वारा स्पष्ट किया गया । चुकी डंस कोबरा नाग सांप द्वारा किया गया है इससे संबंधित को यहां उपलब्ध एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन दे दिया गया था एवं इंजेक्शन neostigmine की सप्लाई इस अस्पताल पर नहीं होने के कारण आगे की बेहतर उपचार हेतु उच्च स्तर के स्वास्थ्य संस्था में रिफर किया गया समाचार पत्र में सांप काटने की दवा नहीं लगाई गई है यह गलत जानकारी दी गई है यह सब की जानकारी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ ए के ध्रुव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ ए के ध्रुव की सभी सामान्य एवं खास जनमानस से कहा है कई मामलों में ऐसा पाया जाता है कि जब भी कोई सामान्य तथा गंभीर केस इलाज हेतु स्वास्थ्य संस्था में आते हैं तब बीमार व्यक्ति के साथ परिजन के रूप में अत्यधिक संख्या में लोग अस्पताल आ जाते हैं एवं चिकित्सा दल से इलाज होने के दौरान भीड़ में कई सवाल किए जाते हैं इस प्रकार अत्यधिक भीड़ से चिकित्सकीय दल को काफी कठिनाई होती है चिकित्सक को अपना बेहतर उपचार करने के लिए परिजन का सहयोग बहुत आवश्यक है
अतः हमें चिकित्सा सेवा कार्य में आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे इसके लिए हम सभी से विनम्र अपील करते हैं ।
