सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष उमेश देव ने कहा मणिपुर में एक नही ऐसी सैकड़ों घटनाएं घटी, पीएम और सीएम इस अमानवता के जिम्मेदार


अभिनव अवस्थी

सर्व आदिवासी समाज ने कहा पीएम मोदी दे अपना इस्तीफा, सुप्रीम कोर्ट के जज की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाने की रखी मांग

सोमवार को नगरी की में मणिपुर में हो रही हिंसा एवं महिलाओं पर अमानवीय अत्याचार के विरोध में सर्व आदिवासी समाज के आहान पर सभी समाज के पदाधिकारियों एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन कर मणिपुर एवं केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास कर उनका पुतला फूंका । साथ में मणिपुर की आम जनता एवं वहां की पीड़ित महिलाओं को इंसाफ दिलाने के लिए राज्यव्यापी आंदोलन करने का निश्चय किया।

हिंसा एवं शांति बहाली के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार का नकारात्मक रवैया

मणिपुर में हो रही हिंसा एवं शांति बहाली के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार के नकारात्मक रवैया और उसके बाद प्रधानमंत्री के वक्तव्य ने आग में घी डालने का काम किया है। जिस प्रकार प्रधानमंत्री ने मणिपुर में महिलाओं पर हुए अत्याचार को दूसरे राज्यों में घटनाओं के साथ जोड़ा यह बहुत शर्मनाक है और अपनी जिम्मेदारियों से भागने की कोशिश है ,जबकि वहां के मुख्यमंत्री ने मौखिक तौर पर और 10 विधायकों ने लिखित रूप में यह स्वीकार किया है कि यह एक मात्र अकेली घटना नहीं है, इस तरह की सैकड़ों कई और घटनाएं भी हुई है।

अतः सर्व आदिवासी समाज की यह मांग है क्योंकि मणिपुर की राज्य एवं केंद्र सरकार और उनकी पुलिस एवं जांच एजेंसियों से जनता का भरोसा उठ चुका है इसलिए सुप्रीम कोर्ट के जज की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन करके इन घटनाओं की जांच कराई जाए की और कितनी घटनाएं इस प्रकार की हुई है और कौन-कौन इसके जिम्मेदार हैं।

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

सर्व आदिवासी समाज ने रैली निकालकर तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है और यह भी मांग की है कि यदि केंद्र सरकार मणिपुर में राष्ट्रपति शासन नहीं लगा सकती है तो प्रधानमंत्री मोदी अपना इस्तीफा दे दें ।

युवा नेता प्रमोद कुंजाम ने कहा कि इस तरह की घटनाएं किसी भी सभ्य समाज का हिस्सा नहीं हो सकती है और यदि सरकारें इस तरह घटनाओं को रोकने में नाकाम हो रही है तो यह देश के लिए अत्यंत चिंता का विषय है।
प्रदर्शन में इनकी रही मौजूद रहे सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष उमेश देव ,प्रमोद कुंजाम युवा जिलाध्यक्ष, श्रीधाम सोम हेमलाल मरकाम, जोहत नेताम ,मधु नेताम, देव कुमारी ,पूर्णिमा मरकाम, तेज प्रभा मरकाम, नरेश छेदेहा,फलेंद्र यादव, पोखन नेताम, कुशल नेताम ,सिरधन सोम, राजेश कोर्राम, दीपेश नाग, रेमन शांडिल्य, गिरवर ध्रुव, हिमांशु मरकाम, तरुण ध्रुव ,लोकेश मरकाम, धर्मेंद्र मरकाम, नारद मंडावी, सियाराम मंडावी, भानु प्रताप कुंजाम तरुण समरथ, वेद प्रकाश मंडावी, सखा नेताम , जुगल किशोर, रवि बिसेन, अभिषेक बंजारे, नदीम अली, अंकुश देवांगन, रितेश साहू नीलकमल साहू, जितेंद्र ध्रुव, टिकेश्वर ध्रुव , वासु नागेशआदि

Express MPCG