
कोंडागांव,@ भरत भारद्वाज
कलश शोभायात्रा निकालकर निषाद समाज मनाई भक्त गुहा निषाद राज की जयंती ।
कोंडागांव जिले के ब्लॉक फरसगांव क्षेत्र के निषाद समाज के लोगो द्वारा नगर के तालाब किनारे स्तिथ निषाद समाज के सामाजिक भवन के लिए आरक्षित स्थल पर निषाद समाज के सभी लोगो की उपस्तिथि में भक्त गुहा निषाद राज जयंती को धूमधाम से मनाया गया ।
समाज के नन्हें मुन्हे बच्चों द्वारा भगवान श्री राम , माता सीता ,लक्ष्मण और भक्त गुहा निषाद राज के वेशभूशा में नजर आए । जिनके साथ समाज के लोगो द्वारा नगर के मुख्य मार्ग में शोभायात्रा व कलश यात्रा निकाली गई ।
जिसके बाद समाज के लोगो ने कार्यक्रम स्थल पर एकत्रीत होकर भगवान श्री राम और भक्त गुहा निषाद राज की पूजा अर्चना कर जयंती को धूमधाम से मनाया गया ।
इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष सुकुराम निषाद, सचिव देवेंद्र निषाद, कोशाध्यक्ष मानसाय निषाद, ब्लाक संगठन मंत्री लोकनाथ निषाद, संरक्षक रामप्रसाद निषाद, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अशोक निषाद, उपाध्यक्ष धनेंद्र निषाद, सचिव सुभाष निषाद, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सुनीता निषाद, सचिव श्रीमती रेवती निषाद सहित समस्त केवट निषाद समाज के लोग उपस्थित रहे ।
