पुलिस अधीक्षक कोंडागाँव द्वारा किया गया पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक ने सुनी अधिकारी, कर्मचारियों की गुज़ारिशें, तत्काल निराकरण के दिये निर्देश
भरत भारद्वाज
कोण्डागांव – 26 अक्टूबर गुरुवार को प्रति वर्ष की भांति पुलिस अधीक्षक कोंडागाँव वाय अक्षय कुमार(भा.पु.से.) द्वारा रक्षित केन्द्र कोण्डागांव का वार्षिक निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय को परेड की सलामी दी गई। तत्पश्चात परेड निरीक्षण एवं वाहन निरीक्षण किया गया तथा अच्छे गणवेश में सुसज्जित अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। निरीक्षण समाप्ति पश्चात श्रीमान पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के द्वारा दरबार लगाया गया जिसमे पुलिस अधिकारियों /कर्मचारियों की शिकायतों एवं गुजारिशों का मौके पर ही निवारण किया गया। पुलिस अधीक्षक के सहज व्यवहार से जवानों ने भी खुलकर अपनी बात उनके समक्ष रखी, जिसमें वेतन, भत्ते, आवास स्थानांतरण इत्यादि से जुडी चर्चा भी हुई।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी अधिकारी/कर्मचारियों को अनुशासन में रहने, जनता के साथ उचित व्यवहार करने, जनता से जुडकर कार्य करने एवं सतर्क रहकर ड्यूटी करने की हिदायत दी गई। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती भुवनेश्वरी पैकरा, रक्षित निरीक्षक मुकेश जोशी एवं पुलिस रक्षित केंद्र कोण्डागांव के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
