एसडीओपी ने थाने में वनविभाग के कर्मचारियों व कोटवारों की ली बैठक, चुनावी व आचार संहिता के बारे में दी गई जानकारी
भरत भारद्वाज
फरसगाँव – आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 26 अक्टूबर गुरुवार को पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव अनिल कुमार विश्वकर्मा और थाना प्रभारी विजय कुमार वर्मा ने क्षेत्र के वनविभाग के वनपाल, वनरक्षक सहित कोटवारों की ली बैठक गई

बैठक में एसडीओपी अनिल कुमार विश्वकर्मा ने उपस्तिथ सभी लोगों को आदर्श आचरण संहिता के नियमो के बारें में जानकारी दिया गया । चुनाव के पहले वह चुनाव के दिन होने वाली कार्यवाही के संबंध में विस्तृत जानकारी दीया गया । उपस्थित कोटवारो को क्षेत्र में मतदान से पहले राजनीतिक पार्टियों के द्वारा की जा रही अनैतिक कृतियों पर नजर रखने की सलाह दी गई है। साथ ग्रामीण क्षेत्रों में निष्पक्ष चुनाव करने में सहयोग करने का आग्रह किया गया है।
