दीपक विश्वकर्मा
मनेंद्रगढ़। शुक्रवार की सुबह 11 बजे राज्य शासन के मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी और मुख्य नपा अधिकारी इसहाक खान मितान योजना के तहत हितग्राहियों के घर जाकर उन्हें जन्म मृत्यु और शादी का सर्टिफिकेट सौंपा। इस दौरान मितान योजना के तहत नागरिकों को घर बैठे ही शासकीय सेवाओं की सुविधा का भी जनप्रतिनिधियों अधिकारियों के द्वारा शुभारंभ किया गया।
जानकारी के अनुसार मितान की सेवा के लिए टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल करना है। इसके बाद अपॉइंटमेंट बुक किया जाता है। अपॉइंटमेंट बुक करने के बाद आवेदक को बुकिंग की जानकारी के साथ एक एसएमएस प्राप्त होता है। उसके बाद तय समय और तारीख को मितान आवेदक के घर पहुंच कर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करते हैं। मितान घर पहुंचकर टेबलेट के माध्यम से दस्तावेजों को सत्यापित कर पोर्टल पर अपलोड करते हैं। उसके बाद सत्यापित दस्तावेजों को संबंधित विभागों को ऑनलाइन भेजे जाते हैं। जो आवेदन से संबंधित दस्तावेज की समीक्षा के बाद प्रमाण पत्र जारी करते हैं। प्रमाण पत्र जारी होने के बाद मितान एजेंट द्वारा प्रमाण पत्र आवेदक के घर पहुंच कर दिया जाता है वही इस योजना के तहत जन्म प्रमाण पत्र जन्म प्रमाण पत्र में सुधार ,मृत्यु प्रमाण पत्र मृत्यु प्रमाण पत्र में सुधार, मूल निवासी प्रमाण पत्र , विवाह पंजीयन और प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र दुकान और स्थापना पंजीकरण संबंधी दस्तावेज के अलावा कई कई कार्यों का निपटारा मितान योजना के तहत किया जाना है। इस दौरान इस योजना के तहत घर बैठे ही 25 अलग-अलग प्रकार के कार्यों की सेवाएं हितग्राहियों को मिल सकेंगी।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया के इस मितान योजना की सराहना करते हुए कहा की अब घर बैठे ही लोगों को इस योजना के तहत आम नागरिकों को सहूलियत घर बैठे प्रमाण पत्र तथा आवश्यक शासकीय दस्तावेज बनवाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इस दौरान मुख्य नपा अधिकारी इसहाक खान, नपा उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ,पार्षद अजय जायसवाल, बबीता कौर खनूजा, गोपाल गुप्ता, गंभीर सिंह अमित पुरी बलिराम कुर्रे मितान कार्यकर्ता सौरभ विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
