बिलासपुर छत्तीसगढ़ ।
रिपुदमन सिंह बैस

प्रधानमंत्री के आगमन का का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे । आज 7 जुलाई को इंतजार खत्म भी हो रहा है । प्रधानमंत्री की आम सभा में शामिल होने सूरजपुर से रायपुर आते वक्त बिलासपुर जिले के रतनपुर के पास तेज रफ्तार बस ने पीछे से ट्रक में मारी जोरदार टक्कर जिससे बस के परखच्चे उड़ गए और इस दुर्घटना में दो भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत की खबर भी सामने आ रही है और कई अन्य सवारियां घायल भी हुई है ।
घायलों को 112 और एंबुलेंस की मदद से रतनपुर के शासकीय अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है । स्थानीय पुलिस मौके पर उपस्थित है ।
