भारतीय जनता पार्टी जिला कांकेर द्वारा आज भाजपा के सभी 16 मण्डलों के बुथों में जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, लेखक, राजनीतिज्ञ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंति उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित व उनके छायाचित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित तथा माल्यापर्ण कर मनाई गई ।

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय कमल सदन अलबेला पारा कांकेर मे भाजपा शहर मंडल द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई ।
भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मण्डावी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए कहा कि “जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है” ये गगनभेदी नारा जब भी गूंजता है, हर राष्ट्रभक्त के रौंगटे खड़े हो जाते हैं, भुजाएं फड़कने लगती हैं तथा लहू में राष्ट्रभक्ति का ज्वार लावा बनकर दौड़ने लगता है। जिन अमर हुतात्मा डॉ मुखर्जी के नाम पर हम ये नारा लगता हैं, आज उन्हीं की जयंती है। कश्मीर को पूरी तरह से भारत का हिस्सा बनाने के लिए तथा धारा 370 के खिलाफ आज के ही दिन डॉ मुखर्जी देश की धर्मनिरपेक्ष राजनीति की बलि चढ़ा दिए गए थे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव लोचन सिंह ने डॉ मुखर्जी के बारे में बोलते हुए कहा कि डॉ मुखर्जी इस प्रण पर सदैव अडिग रहे कि जम्मू एवं कश्मीर भारत का एक अविभाज्य अंग है। उन्होंने सिंह.गर्जना करते हुए कहा था कि एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेगा. नही चलेगा। मण्डल अध्यक्ष दीपक खटवानी ने भी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला मंत्री देवेन्द्र सिंह भाऊ, प्रदेश भाजयुमो टेकेश्वर जैन, मंडल महामंत्री अरूण कौशिक, गिरधर यादव, उपाध्यक्ष दिनेश रजक, मंत्री राकेश शर्मा, पार्षद जयंत अटभैया, विजय लखवानी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष घनेन्द ठाकुर, महामंत्री पीयुष वलेचा, भानु नेताम, दीपांशु जैन व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
निपेंद्र पटेल

Express MPCG