दिलीप जामरे
लांजी:- महावीर इंटरनेशनल लांजी, जिला बालाघाट मध्यप्रदेश के द्वारा दहेगांव में स्व श्री भाउलाल सोनटके की पुण्य स्मरण में सोनटके परिवार के सहयोग एवम डॉ कमल सोनटके जी , राजू उईके समस्त ग्राम वासियो के सहयोग से नि:शुल्क मोतियाबिंद नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का प्रारंभ श्री बड़े गुरूजी को छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यकर्म शुभारंभ किया महावीर इंटरनेशनल का उद्देश्य सबकी सेवा ,सबको प्यार, जियो और जीने दो के सिद्धांत पर मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए निस्वार्थ मानव सेवा में सतत प्रयासरत है। इसी क्रम में दिनांक 05/07/ 2023 बुधवार को महावीर इंटरनेशनल केंद्र लांजी द्वारा दहेगांव में डॉ कमल सोनटके इलेक्टो होम्यो क्लिनिक बस स्टैंड दहेगांव आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी होकर समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिले और आंखों की समस्या से ग्रसित व्यक्तियों को इसका इलाज मिले, मोतियाबिंद से जुड़े मरीजों को महावीर इंटरनेशनल संस्था के माध्यम से सर्व सुविधा के साथ ऑपरेशन के लिए प्रस्थान किया जाएगा एवं सकुशल सारे संबंधित जरूरतमंद लोगों को उनके निवास स्थान तक पहुंचा कर यह सेवा कार्य महावीर इंटरनेशनल संस्था के द्वारा किया जा रहा है। महावीर इंटरनेशनल रीजन-9 के डिप्टी डायरेक्टर एवम चेयरमैन लांजी श्री विशाल राउत खोंगल जी ने बताया 05/07/23 को समय प्रातः 11:00 से 4:00 तक दहेगांव में निशुल्क नेत्र जांच शिविर जारी रहा, शिविर में 112 लोगों का पंजीयन किया गया तथा 32 मरीज मोतियाबिंद के चयनित किए गए, कुछ मरीज बी पी, शुगर के कारण अनफिट हो गए उन्हें जांच कर निशुल्क दवाई, मार्गदर्शन दिया गया। एक बालक ग्राम कुलपा निवासी उम्र 8 वर्ष मेघ बावने पिता जयेंद्र बावने कुल्पा जिसको आंखो में शिष्ट समस्या से ग्रसित है महावीर इंटरनेशन लांजी द्वारा इस बालक इलाज हेतु संपूर्ण प्रयास करेगें ।इस अवसर पर संस्था के प्रशिक्षक डॉ कर्मवीर सिंह, अरशद खान, के द्वारा उनकी आंखों की जांच एवं के स्वास्थ्य की जांच एवं अन्य रोगों से संबंधित विषय की जानकारी अवगत कराया गया महावीर इंटरनेशनल जी का यह प्रयास है कि पूरे जिले में, पूरे प्रदेश से मोतियाबिंद से ग्रसित लोग का इलाज निशुल्क हो साथ ही महावीर इंटरनेशनल हमेशा अनवरत जारी रहेगा। इस अवसर पर सर्व श्री शिविका पालेवार सरपंच ओमप्रकाश लांडेकर,राजू उईके, सुरेश सिरामे, देवदत्त लिल्हारे, डॉ रमेश सोनवाने,राजू पटले, प्रकाश मेश्राम, लखन ऊईके,राजू पालेवर, चंदू मलगाम , धनीराम मेश्राम, परसराम, चंदन मुर्देल, दुलीचंद चंदाहे, नेहाल गौतम, उमाकांत उपराडे, फणींद्र दुरुगकर, रमेश चौहान, ओमकार मेश्राम, हरी मलगम, सुखचन अमाडरे, गणेश मलगाम, नानू गौतम, नितिन, मनीष चौहान, नवीन टेंभरे, जितेंद्र पालेवार, राजेन्द्र पालेवार,एवं ग्राम पंचायत के समस्त रहवासी महावीर इंटरनेशनल लांजी के सभी सदस्य उपस्थित थे।
