दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित राष्ट्रीय नेचुरल बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में कांकेर के शिवेन्द्र बहादुर चौहान ने पांचवां स्थान प्राप्त कर कांकेर और राज्य का गौरव बढ़ाया

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर। दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित राष्ट्रीय नेचुरल बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में कांकेर के शिवेन्द्र बहादुर चौहान ने पांचवां स्थान प्राप्त कर कांकेर और राज्य का गौरव बढ़ाया है। शिवेन्द्र श्री सुरेंद्र सिंह चौहान एवम उमा चौहान के सुपुत्र हैं। कौशिक फिटनेस में कोच के रूप में उनसे सभी परिचित हैं। यू ट्यूब पर अपने चैनल के माध्यम से वे स्वस्थ जीवन शैली और फिटनेस के गुरु मंत्र भी देते रहते हैं। अपने शानदार व्यक्तित्व और व्यवहार से सबके दिलों को जीतने वाले शिवेंद्र की इस सफलता से उनके परिवार एवम चाहने वालों में खुशी एवम उत्साह का वातावरण है।
दिल्ली के प्रगति मैदान में एच. एस. एफ.(हिमालियन स्टालियन स्पोर्ट्स फेस्टिवल) एक्सपो आयोजित किया गया था। इसमें देश के विभिन्न जनपदों से लगभग 850 बॉडी बिल्डरों ने अपना प्रदर्शन किया। 75 किलोग्राम भार वर्ग में खुर्जा के दीपक राघव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवम पांच राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभागियों में शिवेंद्र ने अपना पांचवा स्थान बनाकर क्षेत्र को गौरवान्वित किया। जज भी उनके लिए प्रशंसा से स्वयं को रोक नहीं सके। परिवार,मित्रों, एवम शहर के लोगों ने उनके लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।