एसीबी का दुर्गुकोंदल, जगदलपुर में छापा ….पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व जीएम अशोक चतुर्वेदी,और दामाद राजेश उपाध्याय के घर एसीबी का गुरुवार तड़के 5 बजे से छापा

कांकेर/जगदलपुर/ACB की टीम ने गुरुवार को तड़के छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व जीएम अशोक चतुर्वेदी के कांकेर जिले के दुर्गुकोंदल स्थित निवास के अलावा उनके दामाद दरभा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश उपाध्याय के निवास पर छापा मारा है। राजेश उपाध्याय आय से अधिक मामले में गिरफ्तार किए गए ।

एंटी-करप्शन ब्यूरो की टीम सुबह से ही अशोक चतुर्वेदी और राजेश उपाध्याय के निवास में छापा मारकर दस्तावेजों की तलाश कर रही है । टीम के साथ सुरक्षा दस्ता भी मौजूद है । राजेश उपाध्याय मूलत: पंडरीपानी स्कूल में व्याख्याता हैं, जिन्हें दरभा बीईओ का प्रभार दिया गया है। वहीं पंचायत विभाग में पदस्थ अशोक चतुर्वेदी पाठ्य पुस्तक निगम में प्रतिनियुक्ति पर हैं. उनके खिलाफ 4 मामले दर्ज हैं, इनमें पाठ्यपुस्तक निगम में ग्रीन बोर्ड के टेंडर के नाम पर अपने बेटे को फायदा पहुंचाने, फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर टेंडर पास करवाने का मामला और कमेटी को गुमराह करके ठेकेदार को फ़ायदा पहुंचाने का मामला शामिल है. इसके अलावा अनुपातहीन संपत्ति का मामला दर्ज है । एसीबी की टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे अशोक चतुर्वेदी को बीते दिनों आँध्रप्रदेश के गुंटूर जिले से गिरफ्तार किया था।शिक्षा विभाग के एक अधिकारी के घर पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने छापा मारा । बताया जा रहा है कि एसीबी ब्यूरो ने दरभा विकासखंड में पदस्थ प्रभारी खण्ड शिक्षाधिकारी राजेश उपाध्याय के निवास में आज सुबह 5 बजे से छापा मारा है ।

….,……………………..

 

 

 

 

प्राप्त जानकारी अनुसार आज गुरुवार के तड़के तकरीबन 5 बजे उक्त अधिकारी के आवास पर पहुंच कर रेड की कार्रवाई की है जो समाचार लिखे जाने तक चल रही है ।जिले में ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां शिक्षा विभाग के अधिकारी के घर में ACB ने दबिश दी है। जानकारी के अनुसार, ACB सुबह पांच बजे से ही शिक्षा विभाग के अधिकारी राजेश उपाध्यय के घर पहुंचकर डाटा खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग के अधिकारी राजेश उपाध्य दरभा विकासखंड का BEO है। अधिकारी दरभी के प्रभार में BEO है। फिलहाल ACB की टीम राजेश उपाध्यय के घर पूरा डाटा जुटा रही है।

Express MPCG