पुरानी रंजिश को लेकर हुई हत्या, हत्या के आरोपी को 02 घण्टे के भीतर हिरासत में लिया


यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

दिनांक 04.07.23 को प्रार्थी भुनेश्वर बघेल थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि शाम करीबन 07.00 बजे अपने घर में था कि भतीजी साक्षी बघेल आवाज देकर बतायी कि गांव के लकेश्वर निषाद हाथ में चाकु लेकर उमेश कुमार बघेल को मारने के लिये दौड़ा रहा है बताने पर अटल चौक में जाकर देखा तो वहाँ पर उमेश बघेल जमीन पर गिरा पड़ा था जिसको गर्दन पेट एवं अन्य जगह चोट लगा था खून निकल रहा था जिसे पूछने पर बताया कि लकेश्वर निषाद ने चाकू से मारा है कि रिपोर्ट पर मर्ग कमांक 50 / 2023 धारा 174 जॉफौ० एवं अपराध धारा 302 भादवि का घटित होना पाये जाने से अपराध कमांक 128 / 23 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया घटना स्थल ग्राम भोथा पहुंचकर मौका निरीक्षण करते हुए आरोपी सायबर सेल कांकेर की मदद से आरोपी का मोबाईल लोकेशन के आधार पर आरोपी लकेश्वर निषाद शितलापारा को ग्राम भोथा में ही तालाब के पास छुपा होना पता चलने पर आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत लिया जाकर पूछताछ करने पर मृतक उमेश बघेल के साथ आपसी रंजिश के कारण चाकू से कई बार मारकर हत्या करना कबूल करने पर गिरफ्तार किया गया है ।

Express MPCG