4 जुलाई से स्वास्थ्य कर्मचारी बेमुद्दत हड़ताल पर

रायपुर ब्रेकिंग

रिपुदमन सिंह बैस

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले छत्तीसगढ़ राज्य के सभी संवर्ग के स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी 24 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आन्दोलन को बाध्य हो गए हैं।

दिनांक 13.06.2023 को मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, मुख्य सचिव, स्वास्थ्य सचिव, आयुक्त स्वास्थ्य/चिकित्सा शिक्षा, संचालक स्वास्थ्य / चिकित्सा शिक्षा, मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं संचालक आयुष को ज्ञापन सौंपकर बताया गया है
कि शासन के समक्ष बारम्बार अपनी मांग रखने पर भी मांगों का निराकरण नहीं किया गया है अतः अपनी 24 सूत्रीय मांगों के लिए समस्त स्वास्थ्य कर्मी

*दिनांक 04.07.2023 से* अनिश्चित कालीन आन्दोलन पर जाने के लिए बाध्य हो गए हैं l संघ के प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्रा एवं महामंत्री अश्वनी गुर्देकर ने बताया कि सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गयी है कि संचालक स्वास्थ्य सेवाएं / संचालक चिकित्सा शिक्षा / आयुष संचालनालय द्वारा शासन निर्देश पर कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करने समिती बनाकर वेतन सुधार / विसंगति निवारण का प्रस्ताव जो शासन को प्रेषित किया है उसे मंजूरी देकर तत्काल लागु किया जाय तथा नर्सिंग ड्रेस धुलाई भत्ता, नाईट ड्यूटी भत्ता, कर्मचारी वर्दी भत्ता, सभी क्लिनिकल स्टाफ को जोखिम भत्ता एवं केंद्र के समान समस्त भत्ते प्रदान किये जाय, वर्तमान में की जा रही नियमित भर्तियों के पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन / स्वास्थ्य विभाग / चिकित्सा शिक्षा विभाग / आयुष विभाग / जीवन दीप समिती / डी.एम.एफ. अंतर्गत कार्यरत समस्त संविदा एवं अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाय।

उसके बाद नियमित भर्ती की जाय, अथवा समान कार्य पर समान वेतन व समान भत्ते दिए जाय, एवं सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष की जाय, समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों को पुलिस विभाग की तरह 1 वर्ष में 13 माह का वेतन प्रदान किया जाय, समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों को चार स्तरीय वेतन मान दिया जाय तथा एकल पद के तकीनीकी पदों हेतु 4 स्तरीय पदोन्नति चैनल बनाया जाय, डिप्लोमाधारी स्टाफ नर्स को 3 वेतन वृद्धि एवं डिग्री धारी स्टाफ नर्स को 4 वेतन वृद्धि का लाभ जो वर्ष 1985 से दिया जा रहा है तथा वर्तमान में भी मध्यप्रदेश में दिया जा रहा है।

इसे विगत कुछ वर्षों से छत्तीसगढ़ में नहीं दिया जा रहा है तथा अब वसूली की जा रही है।

Express MPCG