कांकेर/ आज 1 जुलाई को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे है , वे विशेष विमान SAC से 12.50 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुचेंगे,रायपुर से 1बजे वे हेलीकॉप्टर से कांकेर के लिए निकलेंगे, 1.45 बजे हेलीपेड अलबेला पारा कांकेर पहुचेंगे , 1.50 बजे वे कांकेर निवासी पदम श्री अजय मंडावी के निवास पहुंच कर उनसे मुलाकात करेंगे ।2बजे सर्किट हाउस कांकेर पहुचेंगे,2.25 बजे सर्किट हाउस कांकेर से नरहरदेव स्कूल ग्राउंड पहुंच कर विशाल जनसभा को 3.30 बजे तक संबोधित करेंगे,3.50 बजे वे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे,4.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुचेंगे,फिर cac से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे,6.30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुचेंगे ।


रक्षा मंत्री माननीय राजनाथ सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आम जनता तक प्रधानमंत्री मोदी जी का संदेश लेकर कांकेर आ रहे हैं। राजनाथ सिंह यहां नरहरदेव स्कूल प्रांगण में दोपहर 2.30 बजे विशाल जन सभा को संबोधित करेंगे। सभा की सफलता के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने संभाग के सभी जिलों, मंडल और बूथ स्तर तक बैठक की है।

सभा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, कांकेर सांसद मोहन मंडावी, प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप, बस्तर संभाग प्रभारी सांसद संतोष पांडेय, महा संपर्क अभियान प्रभारी विक्रम उसेंडी, यशवंत जैन, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, जिलाध्यक्ष सतीश लटिया सहित वरिष्ठ नेता शामिल होंगे ।
