घर – घर जनसम्पर्क कर योजनाओं की जानकारी दे रहे भाजपाई

दीपक विश्वकर्मा

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के नौ वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके तहत भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा घर -घर पहुंच कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। इस
कार्यक्रम मे मनेन्द्रगढ़ – भरतपुर -चिरमिरी जिला के सभी नौ मंडलो मे घर- घर सम्पर्क किया जा रहा। सम्पर्क के लिए प्रमुख रूप से घर-घर चलो मंडल प्रभारी समेत अनेक भाजपा के मंडल अध्यक्ष ,मंडल के महामंत्री शोशल मीडिया के सभी कार्यकर्ता एवं आम् जन उपस्थित रहे। उक्ताशय की जानकारी मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता ने दी

Express MPCG