स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल केल्हारी में प्रवेश उत्सव संपन्न

दीपक विश्वकर्मा

मनेन्द्रगढ़/केल्हारी। सोमवार 26 जून 2023 को स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय केल्हारी में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मकसूद आलम जनपद पंचायत सदस्य मनेन्द्गगढ, विशिष्ट अतिथि मजहर अली शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमती आशा सिंह सरपंच ग्राम पंचायत केल्हारी की उपस्थिति में मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। संस्था के प्राचार्य आर सी नामदेव ने मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा छात्र छात्राओं को तिलक लगाकर मिष्ठान खिलाया गया। तथा उपस्थित सभी छात्रों को पुस्तक वितरण किया गया।
छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु सतत प्रयास करें और प्रतिदिन समय पर विद्यालय आएं। सभी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। अतिथियों का आभार विद्यालय के शिक्षक उत्कर्ष सिंह द्वारा व्यक्त किया गया। मंच संचालन मिस अंजना द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सभी शिक्षक एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे।

Express MPCG