ज़िला महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता का प्रयास ला रहा है रंग। 40 लोगों ने फिर ली कांग्रेस पार्टी की सदस्यता।


दीपक विश्वकर्मा

एमसीबी। पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की पार्टी की रीति नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर हजारों की संख्या में लोग अन्य पार्टियों को छोड़कर कांग्रेस पार्टी जॉइन कर रहे हैं।
इसी कड़ी में मनेंद्रगढ़ विधानसभा के अंतर्गत्त आने वाले ग्राम पंचायत कदरेवा में कांग्रेस पार्टी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डॉ चरण दास महंत की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर लगभग 40 लोगों को क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी ज़िला महामंत्री कांग्रेस मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्रमांक 02 ओम प्रकाश गुप्ता ( बड़कू भाई ) ने कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर और कांग्रेस पार्टी की 51 योजनाओ का बुकलेट (किताब ) देकर कांग्रेस पार्टी जॉइन करवाया।
इस अवसर पर ओम प्रकाश गुप्ता ( बड़कू भाई ) ने बताया की भाजपा सरकार की दमन नीति से लोग परेशान हो चुके हैं। यही कारण है की पूरे प्रदेश में हजारों की संख्या में लोग कांग्रेस पार्टी पर भरोसा कर उसकी सदस्यता ले रहे है। आगामी विधानसभा चुनावों के पूर्व काफी संख्या में लोग कांग्रेस पार्टी जॉइन करेंगे और वे खुद क्षेत्र में सक्रिय रूप से दौरा कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को देश की सबसे पुरानी और विश्वसनीय पार्टी कांग्रेस में जोड़ने का प्रयास करेंगे।

Express MPCG