
यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कांकेर शहर के प्राइवेट स्कूलों के कुल 64 स्कूल बसों एवं वाहनों का चेकिंग किया गया जिसमें 02वाहनों की परमिट नहीं होने के कारण जप्त किया गया एवं 05 स्कूल बसों मैं कमियां पाए जाने पर चालान कर ₹5900 शमन शुल्क वसूल किया गया तथा सभी चालको व परिचालकों का नेत्र परीक्षण व स्वास्थ्य परीक्षण जिसमें बीपी, शुगर, कलर ब्लाइंडनेश ,मोतियाबिंद ,विजन आदि की चेकिंग जिला चिकित्सालय कांकेर की टीम द्वारा किया गया।इस दौरान सभी वाहन चालकों को सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशानुसार स्कूल बसों को अपडेट रखने एवं यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने हेतु समझाइश दिया गया।
