यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
बैठक को संबोधित करते हुए केदार कश्यप ने कहा कि हमारे लिए यह बड़े ही गर्व का विषय है कि भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की आमसभा कांकेर लोकसभा में होने जा रही है । भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्वा वाली एनडीए सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने मोदी सरकार के 9 फ्लैशशीप योजनाओं की सफलता की जानकारी देने व इन योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लाभार्थियों से संवाद हेतु भारत के रक्षा मंत्री स्वंय आ रहे है । श्री कश्यप ने भाजपा कार्यकर्ताओं और केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में सभा में उपस्थित रहने की अपील की है ।
बस्तर संभग भाजपा संगठन प्रभारी संतोष पाण्डेय ने भाजपा जिला संगठन को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की आमसभा की अच्छे से तैयारी करने के निर्देश दिये साथ ही कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने जनकल्याणकारी जो याजनाओं लोगों के लिए प्रारंभ किये है उनका लाभ सप्ष्ट रूप से जमीन पर दिखता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने जो भी गरीब, मजदूर, किसान व अन्य वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाओं चालु की वे सब धरातल पर उतरी है और जनता को उसका लाभ भी मिल रहा है। केन्द्र की सरकार ने भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का काम किया है और भ्रष्टाचार मुक्त योजनाऐं चलाई है । इससे पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय जनता से जुड़ी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती रही है और उन योजनाओं का लाभ कभी भी पूर्ण रूप से जनता को नही मिला है।
पाण्डेय ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सभा के लिए लोकसभा स्तर पर अलग-अलग कमेटी बनाकर आमसभा की अच्छे से तैयारी के निर्देश जिला संगठन को दिया।
विक्रम उसेण्डी ने कहा कि 2014 के बाद से भारत की तस्वीर पूरे विश्व में बदली है। आज विश्व के शक्तिशाली देशों मे प्रमुख प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने के लिए लालायित है उन्हें अपने देश में बुलाने हेतु आतुर है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्वा में भारत आज विश्व की 5 वीं सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनकर उभरी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व ने पूरे विश्व में देश का मान बढ़ाया है ।
विक्रम उसेण्डी ने कहा कि हमंे मोदी सरकार की जन परोपकारी योजनाओं को घर-घर तक पहूंचाना है ताकि जनता तक इन योजना का लाभ पहंूच सके। अभी चलाये जा रहे घर-घर जनसंपर्क अभियान के माध्यम से हम केन्द्र की योजनाओं की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक बता सकते है ।
कांकेर लोकसभा सांसद मोहन मण्डावी ने केन्द्र सरकार की योजनाओं की तारीफ करते हुए कहा कि जब से केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार आई है जनकल्याणकारी योजनाओं को लाभ जनता को मिल रहा है । 2014 में एनडीए गठबंधन की सरकार बनने के तुरंत बाद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब, किसान, मजदूरों की चिंता की है । जनता के लिए केन्द्र सरकार ने स्वच्श्र भारत मिशन, जनधन, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, सहित कई योजनाओं की सौगात दी है ।
भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया ने 30 मई से 30 जून तक चलने वाले भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी साथ ही आगामी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की आमसभा की तैयारी अच्छे से करने की बात कही ।
इस बैठक में पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, सेवक राम नेताम , भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत मटियारा, वरिष्ठ भाजपा नेता महावीर सिंह राठौर, कांकेर विधानसभा प्रभारी कमलेश ठोकने, जिला महामंत्रीद्वय बृजेश चौहान, दिलीप जायसवाल, वरिष्ठ नेता विजय कुमार मण्डावी, राजीव लोचन सिंह, तारा ठाकुर, निर्मला नेताम, आलोक ठाकुर, सुषमा गंजीर, अनूप सिंह राठौर, राजा देवनानी, छत्रप्रताप दुग्गा, राधे लाल नाग, उमा देवी शर्मा, गिरधर यादव, अन्नपूर्णा ठाकुर, जीतेन्द्र मरकाम, यशवंत सुरोजिया, दीपक खटवानी, आशा राम नेताम, आकश मेहता सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
