यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कांकेर थाना क्षेत्र में , दिनांक 23/24.06.2023 के दरमियान रात्रि में पीड़िता घर में थी, उसी दौरान आरोपी विक्की खान पीड़िता के घर मे घुसकर दरवाजा को बंद करके पीडिता को लज्जा भंग करने के आशय से पकड़ रहा था,तब पीडिता जोर से चिल्लाने लगी तब आरोपी मौके से फरार हो गया था, पीड़िता ने घटना की रिपोर्ट थाना कांकेर में दर्ज कराई पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान आरोपी की पतासाजी कर आरोपी इरफान खान उर्फ विक्की पिता इलियास खान उम्र 38 वर्ष निवासी शीतला पारा कांकेर को आज दिनांक 24/06/23 को गिरफ्तार किया गया ,आरोपी का न्यायिक रिमांड स्वीकृत करने हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया है।
