NH – 30 में दो ट्रक व पिकअप की हुई जबरदस्त भिड़ंत,तीनों वाहनों में लगी भीषण आग,यातायात हुई बाधित
केशकाल ,
रिपोर्टर – भरत भारद्वाज,

केशकाल /कांकेर / एनएच 30 में केशकाल घाट के नीचे स्थित लिमदरहा मिडवे रिसोर्ट के ठीक सामने बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। पिकप चालक द्वारा ओवरटेकिंग करने के चलते दो ट्रकों की आपस मे भिड़ंत हो गई वहीं पिकप वाहन भी दोनो ट्रक के बीच घुस गया जिसके कारण गाड़ी में आग लग गई..टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक में आग लग गई देखते ही देखते दोनों ट्रक व पिकप वाहन धू धू कर जलने लगे। जिसके कारण घटनास्थल के दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की कतार लग गई। घटना की सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे इस बीच एक ट्रक चालक जो गंभीर रूप से घायल था जिसे 108 के माध्यम से केशकाल अस्पताल भिजवाया।
डेढ़ घण्टा के बाद कांकेर से दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने की कवायद शुरू की। लगभग 3 घण्टे के बाद आग पर काबू पाया गया…ततपश्चात आवागमन बहाल करवाया गया।
बाइट (1) शंकर लाल सिन्हा,( एसडीएम केशकाल)
बाइट (2) जाम में फंसे यात्री ,
