‘मुख्यमंत्री मितान योजना’ का दायरा बढ़ा , प्रदेश की सभी 44 नगर पालिकाओं में होगी लागू ,

 

रायपुर / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आम नागरिकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए घर बैठे प्रमाण पत्र तथा आवश्यक शासकीय दस्तावेज बनवाने के लिए संचालित लोकप्रिय ‘मुख्यमंत्री मितान योजना’ को प्रदेश की सभी 44 नगर पालिकाओं में लागू करने का बड़ा निर्णय लिया है। वर्तमान में यह योजना प्रदेश की 14 नगर निगमों में संचालित है।इस योजना की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 1 मई 2022 से लागू इस योजना का लाभ अब तक 96 हजार 258 नागरिक उठा चुके हैं।

 

मुख्यमंत्री की पहल पर इस योजना के लागू होने के बाद से नागरिकों को जरूरी प्रमाण पत्र और शासकीय दस्तावेज बनवाने के लिए नगर निगम, तहसील तथा अन्य सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने के आवश्यकता नहीं रह जायेगी ।

Express MPCG